Blog
चंदौली:राउतपुर गांव में दबंगों का तांडव,परिवार में दहशत

चंदौली के सदर थाना क्षेत्र के राउतपुर गांव में दबंगों ने एक घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ और मारपीट की।पीड़ित महिला गूंजा देवी ने आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और उनका मंगलसूत्र छीना। साथ ही उनके पति को पीटा गया और परिवार की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
न्याय की गुहार लगाते हुए पीड़िता अपने परिजनों के साथ एसपी ऑफिस पहुंचीं। एसपी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।थाना प्रभारी ने बताया कि यह विवाद जमीन और रास्ते से जुड़ा हुआ है। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।यह घटना राउतपुर गांव में लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है और पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।



