Blog

चंदौली:रीता ‘चिरई’ के पुनःजिलाध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत

उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के मोहनपुरवा गांव में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. आर.बी. यादव के आवास पर एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी जनपद चंदौली की रीता चिरई को दोबारा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भावी प्रधान अजय यादव एवं अनमोल पैथालॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार सोनी द्वारा अंग वस्त्र भेंट कर एवं फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रीता चिरई के संगठनात्मक कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। इस मौके पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button