चन्दौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई:एक गौतस्कर गिरफ्तार,तीन गोवंश बरामद

चन्दौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में गौतस्करी एवं गौतस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) तथा क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम ने बड़ी सफलता प्राप्त की है। चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक मैजिक वाहन में गोवंश लादकर गौतस्कर तुलसी आश्रम मार्ग से होते हुए सैयदराजा के रास्ते बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल के पंडुआ क्षेत्र में वध हेतु ले जा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम डैना स्थित नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर एक मैजिक वाहन को रोका, जिसमें से 01 गौतस्कर को गिरफ्तार कर 03 राशि गोवंश बरामद किए गए।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचानबबलू नट पुत्र बित्ता नट, निवासी ग्राम मुडेहरा उकनी वीरम राय, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में हुई है।गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0–16/2026, धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमप्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव – कोतवाली सकलडीहा,उ0नि0 लक्ष्मीकान्त मिश्र,हे0का0 सतीश कुमार यादव,का0 रणविजय




