चुनाव में लोजपा (रामविलास) की सक्रियता,चंदौली से संगठन विस्तार की शुरुआत

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी ने चंदौली जनपद से संगठन विस्तार अभियान की शुरुआत की है। इस दौरान सांसद व उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी अरुण भारती ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।बैठक में अरुण भारती ने कहा कि पार्टी सर्व समाज को साथ लेकर पूरे प्रदेश में संगठन को मजबूत करेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि समय आने पर एनडीए गठबंधन के साथ सीटों को लेकर बातचीत की जाएगी और गठबंधन को मजबूत किया जाएगा।इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय ही उन्हें दलितों की याद आती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान खतरे में होने की बात कहकर जनता को गुमराह किया गया है।
अरुण भारती ने दलित वोटरों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में न आएं और सोच-समझकर निर्णय



