Blog

थाना चकरघट्टा पुलिस द्वारा 03 वारण्टीयों को किया गया गिरफ्तार।

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में अनिल कुमार यादव, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन तथा कृष्ण मुरारी शर्मा, क्षेत्राधिकारी नौगढ के कुशल मार्गदर्शन/पर्यवेक्षण में  थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद मय हमराहियान द्वारा मा0 न्यायालय न्यायिक मजिस्टेट सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट वाद स0 4216/16 अन्तर्गत धारा 279/337/338 भा0द0वि0 थाना पन्नूगंज सोनभद्र से सम्बन्धित वारण्टी मंजूर अंसारी पुत्र सदरे आलम निवासी ग्राम बरवाडीह थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को उसके घर से दिनांक 01.11.2024 को समय रात 05.30 बजे गिरफ्तार किया गया, मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्टेट नौगढ चन्दौली द्वारा निर्गत वारण्ट वाद स0 767/24 अन्तर्गत धारा 126/135 बी.एन.एस.एस. से सम्बन्धित वारण्टी गयासुद्वीन पुत्र जुमराती निवासी ग्राम बरबसपुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को उनके घर से दिनांक 02.11.2024 को समय करीब 06.05 बजे सुबह ही गिरफ्तार किया गया व मा0 न्यायालय उपजिला मजिस्टेट नौगढ चन्दौली द्वारा निर्गत वारण्ट वाद स0 888/24 अन्तर्गत धारा 126/135 बी.एन.एस.एस. से सम्बन्धित वारण्टी जोगेन्द्र पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी ग्राम परसिया थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को उनके घर से दिनांक 02.11.2024 को समय करीब 06.30 बजे सुबह ही गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय द्वारा गिरफ्तारी के आधार पर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार वारण्टीगण का नाम व पता–

  1. मंजूर अंसारी पुत्र सदरे आलम निवासी ग्राम बरवाडीह थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष
  2. गयासुद्वीन पुत्र जुमराती निवासी ग्राम बरबसपुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 58 वर्ष
  3. जोगेन्द्र पुत्र स्व0 रामप्यारे निवासी ग्राम परसिया थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 45 वर्ष

गिरफ्तारी का स्थान – ग्राम बरवाडीह व ग्रामबरबसपुर थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली

गिरफ्तार करने वाली टीम –
1.थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद
2.उ0नि0 वीरेन्द्र यादव
3.उ.नि.सन्तोष कुमार
3.हे0का0 अजय कुमार यादव
4.हे0का0 विनोद सिह यादव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button