न्यायालय जनपद चंदौली के आदेशानुसार सीओ सकलडीहा द्वारा वांछित चल रहे अभियुक्तों को कोर्ट में पेश न होने पर चल अचल संपत्ति होगी कुर्क,डुगडुगी बजाकर की गई घोषणा।

चंदौली:- न्यायालय जनपद चंदौली के आदेशानुसार क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के नेतृत्व में थाना धानापुर पुलिस टीम द्वारा थाना धानापुर के ग्राम अहिकौरा मे दिनांक 01.06.2024 को घटित घटना दहेज हत्या के सम्बन्ध मे थाना धानापुर पर मु0अ0सं0 73/2024 धारा 498ए, 304बी, 506 भादवि0 व 3 / 4 डीपी एक्ट थाना धानापुर जिला चन्दौली मे वांछित चल रहे अभियुक्तगण 1. ललित कुमार पुत्र राम बचन, 2. राम बचन पुत्र बसन्तराम, 3. फुलवासी देवी पत्नी राम बचन, 4. आरती पुत्री रामबचन निवासीगण ग्राम अहिकौरा थाना धानापुर जनपद चन्दौली को न्यायालय चन्दौली द्वारा प्राप्त 82 सी०आर०पी०सी० की कार्यवाही हेतु अभियुक्तगण के घर ग्राम अहिकौरा. थाना धानापुर जनपद चन्दौली जाकर अभियुक्तगण का मा० न्यायालय में समर्पण हेतु नियमानुसार डुगडुगी बजवायी गयी। अभियुक्त के मकान के सदृश्य स्थान पर समक्ष गवाहान नोटिस चस्पा करायी गयी। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।
