Blog
राजकुमार चौहान हत्याकांड:मांगों को लेकर डीएम चंदौली को सौंपा गया ज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद के चिलुआताल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदवा गांव में 17 मार्च 2026 की सुबह पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है और अब तक न्याय न मिलने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में जन जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी चंदौली को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें हत्या की सीबीआई जांच कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने, मृतक की विधवा को सरकारी नौकरी देने तथा परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, उनका संघर्ष जारी रहेगा।




