सकलडीहा पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

चंदौली के सकलडीहा पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार। क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष सकलडीहा संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में अपराधियों के विरूद्ध की जा रही अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम कस्बा सकलडीहा से दो अभियुक्तों को कुल 73 अवैध देशी पावर ब्राण्ड की शराब प्रति शीशी 200 ML कुल मात्रा 14 लीटर 600 मिली ग्राम के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-164/2024 धारा 60 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–
1.भरत सिंह पुत्र विजय बहादुर निवासी ग्राम खडेहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.राजन राय पुत्र पिन्टू राय निवासी ग्राम खडेहरा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह थाना सकलडीहा,उ0नि0 धर्मदेव सिंह थाना,हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद शामिल रहे।