Blog
सेंट मैरी स्कूल मिर्जापुर में आईसीएसई बोर्ड का इंटर-स्कूल कंपटीशन सम्पन्न,ग्रुप डांस में रिषिका श्रीवास्तव रही प्रथम


मिर्जापुर। सेंट मैरी स्कूल, मिर्जापुर में छह जिलों से आए आईसीएसई बोर्ड के विद्यार्थियों के बीच इंटर-स्कूल कंपटीशन का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने ग्रुप डांस, टैलेंट हंट, वाद-विवाद, चित्रकला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसी क्रम में छात्रा रिषिका ने ग्रुप डांस और टैलेंट हंट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया। रिषिका की इस उपलब्धि से स्कूल परिवार और अभिभावकों में खुशी की लहर है।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।









