Blog

Chandauli News-किदवई नगर में दिनदहाड़े लॉकेट लूट की कोशिश,भीड़ ने आरोपी को दबोचा

चंदौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 7 किदवई नगर में रविवार को एक मनबढ़ युवक ने दिनदहाड़े एक राहगीर के गले से सोने का लॉकेट छीनकर भागने का प्रयास किया। शोर सुनकर मौके पर पहुँचे लोगों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बिहार के चांद थाना क्षेत्र के भेवाड़ गांव निवासी संतोष पासवान सुल्तानपुर जिले में अपने साले के साथ काम करता है। रविवार को वह घर से मुगलसराय ट्रेन पकड़ने के लिए निकला था। धरौली स्टैंड पर उतरने के बाद वह जैकेट का चैन बनवाने हेतु किदवई नगर होते हुए पुरानी बाजार जा रहा था। इसी दौरान घात लगाए बैठे युवक ने उसके गले से सोने का लॉकेट छीन लिया और भागने लगा।भयभीत संतोष ने जोर-जोर से “चोर-चोर” चिल्लाया, जिस पर आसपास के लोग तत्परता दिखाते हुए आरोपी को कुछ दूरी पर ही पकड़ लिया। सूचना मिलने पर कस्बा इंचार्ज देवेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुँचे, लोगों से पूछताछ की और आरोपी को कोतवाली ले आए।थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार यादव ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button