चंदौली

चंदौली-कई महीनो से गुमशुदा पति की तलाश में परेशान पत्नी ने चंदौली पुलिस से लगाई मदद की गुहार।

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है पिछले कई महीनो से गुमशुदा पति को तलाशते हुए उनकी पत्नी गुरुवार को फिर से चंदौली कोतवाली पहुंची। तीन महीने से गुम अपने पति की खोजबीन करते हुए उनकी पत्नी काफी परेशान है। वह पति का पता लगाने के लिए कोतवाली की कई बार चक्कर लगा चूंकि है लेकिन अभी तक उनके पति का पता नहीं चल पाया है। दरअसल उनके पति मनोज कुमार सिंह वार्ड नंबर 11 बबुरी रोड चंदौली के निवासी है। करीबन 3-4 महीने पूर्व वह सुबह के समय में घर से बाहर गए उसके बाद से अभी तक कभी वापस घर नहीं आए।

उनकी पत्नी उसके बाद से लगातार खोजबीन कर रही हैं। पति के गुमशुदा होने के दिन ही उन्होंने चंदौली कोतवाली पहुंच पति के गुमशुदगी को थानाध्यक्ष के संज्ञान में लाया। उन्होंने कहा हम काफी अकेले और परेशान हैं। पति को गुम हुए करीबन 3-4 महीना हो गया लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें महिला अपने पति का पोस्टर लेकर जगह-जगह जाकर लोगों को दिखाकर जानकारी लेती रही लेकिन प्रतिदिन घंटो भटकने के बाद पति का पता नहीं चल पाया है जिससे वह काफी मायूस और परेशान है। महिला ने कहा अगर किसी को उनकी जानकारी हो तो इस नंबर 8756307010,9453394290,9453002932 पर संपर्क कर मदद करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button