Chandauli News-एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी,किया व्यापक निरीक्षण

चंदौली-पुलिस लाइन चंदौली में पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लांग्हे द्वारा साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गई एवं परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई।एसपी ने पीआरवी (UP 112) वाहनों का भी निरीक्षण किया और सभी आपातकालीन उपकरणों को चालू कर उनकी कार्यक्षमता की जांच की। उन्होंने यूपी-112 प्रभारी को निर्देशित किया कि पीआरवी वाहनों एवं उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए तथा पीआरवी कर्मी अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें और आमजन की सुरक्षा एवं सेवा के लिए सदैव तत्पर रहें।परेड में सम्मिलित सभी जवानों को शस्त्रों की सफाई एवं उन्हें खोलने व जोड़ने का अभ्यास भी कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन का विस्तृत निरीक्षण करते हुए क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, निर्माणाधीन भवनों व परिवहन शाखा आदि का जायजा लिया.शस्त्रागार प्रभारी को निर्देश दिए गए कि सभी शस्त्रों को साफ-सुथरा एवं क्रियाशील अवस्था में रखा जाए। साथ ही गार्द कमांडरों के रजिस्टरों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।





