चंदौली

चंदौली:रामेश्वरम शिक्षण संस्थान चंदौली में ग्रीष्मावकाश के पूर्व खेलकुद व रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है मुख्यालय स्थित रामेश्वरम शिक्षण संस्थान में ग्रीष्म अवकाश के पूर्व खेलकूद व रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।रंगोली भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा और लोक-कला है।[1] अलग अलग प्रदेशों में रंगोली के नाम और उसकी शैली में भिन्नता हो सकती है लेकिन इसके पीछे निहित भावना और संस्कृति में पर्याप्त समानता है। इसकी यही विशेषता इसे विविधता देती है और इसके विभिन्न आयामों को भी प्रदर्शित करती है। रामेश्वरम शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। डायरेक्टर अजय कुमार गुप्ता ने कहा छात्राओं को जीवन में हौंसला और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया गया।
प्रधानाचार्य प्रतिभा गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए छात्राओं का हौंसला बढ़ाया। प्रतियोगिता मेंक्लास 6, रोशनी सिंह, काव्या, प्रियांशी क्लास 9, प्रिया अनामिका सिंह क्लास 10, रूपाली, कनक, भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा गुप्ता ने कहा उन्होंने बालिकाओ को शिक्षा के साथ अपना लक्ष्य निर्धारित कर देश और समाज का नाम रोशन करने के लिए उपस्थित लोगों को अपनी बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाकर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक, बालिकाएं व ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button