Blog

चंदौली से बिहार रवाना हुए अजय राय का बड़ा बयान: “बिहार में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार, भाजपा की कहानी खत्म”

कांग्रेस नेता अजय राय ने चंदौली से बिहार जाते समय बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बिहार में अब भाजपा और एनडीए की कहानी समाप्त हो चुकी है। उन्होंने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वही सरकार बनाएगा।अजय राय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के नवादा, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह जनपद है, वहाँ जनता ने मंत्री को कई किलोमीटर तक दौड़ाया। उन्होंने इसे जनाक्रोश का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा, “हिंदू और मुसलमान को बांटने की राजनीति अब नहीं चलेगी। तुष्टीकरण की राजनीति का समय खत्म हो गया है।”राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” का समर्थन करते हुए अजय राय ने कहा, “हम सहयोगी के तौर पर कंधे से कंधा मिलाकर राहुल गांधी के साथ चलेंगे। जनता अब अपने हक और अधिकार के लिए सड़कों पर है। उन्हें नौकरी चाहिए, सम्मान चाहिए।”अजय राय ने गांधी जी की ऐतिहासिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा, “जिस तरह महात्मा गांधी ने परिवर्तन की शुरुआत बिहार से की थी, उसी तरह राहुल गांधी भी आज उसी रास्ते पर चल रहे हैं। बिहार की जनता ने हमेशा देश में परिवर्तन की दिशा तय की है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button