चंदौली-उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन ‘द्वीप प्रज्वलन’ के साथ प्रारम्भ हुआ।

चंदौली-उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन ‘द्वीप प्रज्वलन’ के साथ प्रारम्भ हुआ। दिनचर्या की शुरुआत प्रातः 6 बजे वन्देमातरम के साथ हुई । 8:30 बजे द्वाजारोहण हुआ तत्पश्चात पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार प्रोफेसर आनंद दीपायन व प्रोफेसर आर के मंडल का व्याख्यान हुआ। प्रोफेसर आनंद दीपायन ने कहा की आज गांधी नेहरू के प्रति अशोभनीय टिप्पणी करने वालों के इरादे ना कामयाब होंगे । गांधी , नेहरू की नीतियां आज भी पूरे वर्ष में स्वीकार्य है। योजना आयोग को खत्म कर नीति आयोग के घटन पर तीखा आरोप लगाते हुए इसे जनता के प्रति बेईमानी एवम छलावा बताया। नीति के तहत निजीकरण व गुलाम बनाने की दिशा में कार्यरत बताया। उन्होंने कहा की कांग्रेस सेवादल गांधी नेहरू के विचारों का संवाहक है ।

प्रोफ़ेसर आर के मंडल ने नेहरू की वैज्ञानिक सोच के बारे में विस्तार से बताया। व्हाट्सएप यूनिवर्स्टी की कोई बाउंड्री वॉल नही है। सावरकर, गोडसे व गोलवलकर के उत्सित प्रत्यो व विचारों को राष्ट्र हित में बताकर परोसा जा रहा हैं। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई ने कोरव- पांडवों का उदाहरण देकर दो तरह की विचार धाराओं के बारे में विस्तार से बताया। एक पॉवर केंद्रित विचारधारा और दूसरी पॉवर विकेंद्रित विचारधारा। शिविर में 14 ग्रुप में बांटकर ‘मेरे सपनों का उत्तर प्रदेश कैसा हो ‘ पर ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से चार्ट त्यार कराए गए।लाल जी देसाई ने सेवादल के स्वयंसेवकों व कांग्रेस जनों को ‘ संपर्क, संवाद, संबंध और संघर्ष ‘ के माध्यम से सफलता के सूत्र दिया । प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व प्रभारी ( फ्रंटल संगठन) विश्वविजय सिंह ने फ्रंटल संगठनों में कांग्रेस सेवादल को अग्रणी बताते हुए कहा की सेवादल एक सार्थक पहल के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को जनमानस तक पहुंचाने का सफल प्रयास कर रहा है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ० प्रमोद कुमार पांडेय ने शिविर की विस्तृत रिपोर्ट व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी बीच बीच में नारों व प्रेरणा गीतों के माध्यम से उत्साह वर्धन किया । प्रांतीय मुख्य संगठक सतीश बिंद के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन व शहर अध्यक्ष राज गुप्ता ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मधुराय, नारायण मूर्ति ओझा, राम आधार जोसेफ, शिव कुमार पटेल, सुनील राम , राजेन्द्र दुबे, राजीव त्रिपाठी, कमलेश ओझा, जितेन्द्र पासवान, सरिता पटेल , शर्मानंद मिश्रा, सुशील तिवारी सोनू, लक्ष्मी नारायण, अनिल देव त्यागी, कनिष्का रफेल, हसीना खातून, सरिता यादव, डॉ ० शरद शर्मा, अतीत बागी , बबलू बिंद के अलावा 300 से अधिक शिवरार्थी उपस्थित रहें।