चंदौली के डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय को गोवा में मिला राष्ट्रीय सम्मान

चंदौली। जिले के मुगलसराय आलुमिल निवासी वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय को गोवा में आयोजित “होम्योपैथिक रिसर्च समिट 4” में विशिष्ट सम्मान से नवाज़ा गया। यह सम्मान उन्हें भारत के महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज़ ब्रेट ली और सांसद राजेश वर्मा के हाथों प्रदान किया गया।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में देश भर से आए 200 से अधिक होम्योपैथिक चिकित्सकों ने अपनी एविडेंस बेस्ड रिसर्च प्रस्तुत की। कार्यक्रम का उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति को वैज्ञानिक आधार पर मज़बूत करना और समाज में इसकी प्रभावशीलता को प्रदर्शित करना था।डॉ. अभिमन्यु पाण्डेय इससे पूर्व भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानित हो चुके हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान उन्होंने हज़ारों मरीजों का निःशुल्क इलाज कर न केवल लोगों की जान बचाई, बल्कि उन्हें आर्थिक राहत भी प्रदान की।
डॉ. पाण्डेय एक चिकित्सा परिवार से आते हैं। उनके पिता और पत्नी डॉ. रिद्धि पाण्डेय भी सम्मानित चिकित्सक हैं और विभिन्न अवसरों पर भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा सम्मानित किए जा चुके हैं।
सम्मान मिलने के बाद डॉ. पाण्डेय ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और मरीजों को दिया, जिनकी सेवा करना वे अपना धर्म मानते हैं।
