Blog

Chandauli News-सकलडीहा में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

चंदौली -सकलडीहा क्षेत्र के ओरवा गांव में कनिष्क क्लिनिक के तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान मरीजों का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, बीएमआई सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया एवं जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने शिविर का निरीक्षण किया और चिकित्सकों व पैरामेडिकल टीम के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर अत्यंत लाभकारी होते हैं, क्योंकि इससे समाज के वंचित वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं सहज रूप से पहुंचती हैं।सूर्यमुनी तिवारी ने लोगों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने,समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने आयोजन समिति को समाजहित में किए गए इस सराहनीय प्रयास के लिए धन्यवाद भी दिया।शिविर में सैकड़ों मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श व दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, भानु सिंह चौहान, डॉ. बी. डी. मिश्रा, डॉ. प्रीति मिश्रा, घनश्याम तिवारी, पुष्पा तिवारी, नागेंद्र तिवारी, बेचू तिवारी, विजय गुप्ता, संजीव मौर्य, रोहित पाण्डेय, गोलू तिवारी, संतोष तिवारी, जितेंद्र यादव, सूरज पाण्डेय, रविंद्र राजभर सहित चिकित्सक दल, सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय गणमान्यजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button