चंदौली पुलिस ने चोरी की मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार


खबर जनपद चंदौली से है जहां वादिनी मुकदमा फातिमा पत्नी जावेद निवासिनी ग्राम सराय रसूलपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली के घर में घुसकर एक मोबाइल रेडमी A1 चोरी किया गया था। जिसमें वादिनी मुकदमा के लिखित तहरीर के आधार पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 186/2024 धारा 305ए बीएनएस पंजीकृत कर तलाश की जा रही थी।घटना का अनावरण:-आदित्य लांग्हे, पुलिस अधीक्षक, चन्दौली द्वारा अपराध एवं आपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में विनय कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली, रघुराज, क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुआ पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मु0अ0सं0- 186/204 धारा 305ए बीएनएस से सम्बन्धित 01 अभियुक्त बाबर साई पुत्र स्व0 निजामुद्दीन निवासी ग्राम सराय रसूलपुर थाना बलुआ जनपद चन्दौली को चोरी की मोबाइल के साथ बाबा दैत्रा मन्दिर के पास से दिनांक 13.10.2024 को समय 21.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । फर्द बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गई है।थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र थाना बलुआ,उ0नि0 सुर्यप्रताप सिंह चौकी प्रभारी मोहरगंज,उ0नि0 धर्मदेव यादव,का0 प्रवीण कुमार थाना बलुआ जनपद चन्दौली।


