चंदौली मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा 700 गरीबों को कंबल वितरण,निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन


चंदौली -मानव विकास एवं कल्याण संस्था द्वारा संचालित चंदौली हॉस्पिटल एवं एमडी नर्सिंग कॉलेज, सकलडीहा रोड, चंदौली के सभागार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीबों एवं असहायों को कंबल वितरण, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था पिछले 25 वर्षों से निरंतर कंबल वितरण जैसे पुनीत कार्य कर रही है, जो अत्यंत सराहनीय है। ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज के सक्षम लोगों को भी सेवा एवं सहयोग की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास” है और सरकार अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।विशिष्ट अतिथि पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इस भीषण ठंड में वस्त्रदान एवं अन्नदान से बड़ा कोई दान नहीं है। डॉ. बृजेश कुमार वर्मा द्वारा पिछले 25 वर्षों से किया जा रहा यह कार्य वास्तव में प्रशंसनीय है।अध्यक्षीय भाषण में प्रमुख समाजसेवी लक्ष्मी नारायण सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने कहा कि आज समाज में बढ़ती विकृतियों से बचाव का एकमात्र मार्ग दान एवं परोपकार है। धर्म और सेवा करने वाला व्यक्ति ही समाज में सफल और जीवित रहता है।संस्था के अध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जनसहयोग और आशीर्वाद से यह पुनीत कार्य लगातार 25 वर्षों से किया जा रहा है और आगे इसे और व्यापक रूप देने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि संस्था एवं अस्पताल हमेशा जनमानस के सुख-दुख में सहभागी रहेगा।कार्यक्रम में नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की सुंदर प्रस्तुति दी गई। वहीं भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक राकेश यादव एवं उनकी टीम की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।इस अवसर पर कुल 700 कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जितेंद्र मौर्य ने किया।
कार्यक्रम में साहब सिंह, डॉ. जयेश कुमार, डॉ. रामजन्म मौर्य, हरदेव सिंह कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, ओम प्रकाश मौर्य, रामवीर सिंह, रामभजन मौर्य, डॉ. कमल मौर्य, रामधवल पासवान, संतोष मौर्य, पिंटू मौर्य, अभिषेक, संतोष यादव, दिलीप सिंह, यमन सिंह, आकांक्षा, तनु, बुशरा खातून, प्रीति मौर्या सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





