Blog

चंदौली एसपी आदित्य लांग्हे ने जनपद में मिशन शक्ति फेज-5 अभियान किया शुरुवात,चंदौली पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा,एवं नारी सम्मान हेतु छात्र/छात्राओं को किया जागरूक।

चंदौली:- 03 अक्तूबर 2024 से उ0प्र0 सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण की शुरुआत किया गया है। शासन की मंशा के चलाये जा रहे इस कार्यक्रम में आज दिनांक 03/10/2024 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा सेंट थामस मिशन स्कूल थाना कोतवाली चन्दौली में जाकर बालिकाओं को मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-5) के मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को आत्मरक्षा, जीवन कौशल और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही उ0प्र0 सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेज-5) में बालिका शिक्षा और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी जागरूकता बढ़ाने के प्रयास के लिए सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा की मिशन शक्ति का यह चरण महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस पहल है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगा।

चंदौली एसपी द्वारा दिये गये प्रमुख निर्देश-

1.मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों की एन्टीरोमियों टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को चौपाल/ पुलिस की पाठशाला लगाकर नारी सुरक्षा,नारी स्वाबलंबन एवं नारी सम्मान हेतु विशेष अभियान चलाकर जागरूक किया जायेगा।

2.जनपद की एन्टीरोमियो टीम द्वारा थाना क्षेत्र के बस अड्डा/सार्वजनिक स्थानों/प्रमुख चौराहों/कस्बों/प्रमुख बाजारों/मन्दिर/शापिंग मॉल /चाय स्टाल /पान की दुकान, बीट क्षेत्र/ग्राम पंचायत/वार्ड/मोहल्लों/ स्कूल/ कालेज आदि के आस-पास गश्त/चेकिंग करते हुए महिलाओं व बालिकाओं को आत्मसुरक्षा के लिये जागरुक कर उनकी सुरक्षा के सम्बंध में वार्ता करेंगी।

3.एन्टीरोमियो टीम द्वारा साइबर क्राइम के विषय में व महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय मे पुलिस की पाठशाला/चौपाल लगाकर जागरूक किया जायेगा।

4.नवरात्र पर बालिकाओं में शक्ति का भाव भरेगी चन्दौली पुलिस भारतीय संस्कृति में मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए, ‘मिशन शक्ति’ के पांचवें चरण के अंतर्गत नवरात्रि के दौरान, 3 से 10 अक्तूबर तक, विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनसे बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे।इसी क्रम में साइबर टीम चंदौली द्वारा विभिन्न स्थानों पर वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराये।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार यादव, एसडीएम हर्षिका सिंह, क्षेत्राधिकारी नामेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक चंदौली गगनराज सिंह,यातायात प्नभारी निरीक्षक सुरेन्द्र यादव, महिला थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह, साइबर थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार ,महिला बीट कर्मचारी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button