चंदौली में भारी बारिश से किसानों की फसल बर्बाद,कांग्रेस ने डीएम को सौंपा ज्ञापन…

चंदौली। जनपद में लगातार हुई भारी बारिश से किसानों को हुए नुकसान और जलभराव की समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने दावा किया कि बारिश के कारण जिले में किसानों की करीब 70 से 80 प्रतिशत फसल बर्बाद हो चुकी है। साथ ही बारिश से जान-माल के नुकसान का भी मुद्दा उठाया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने चंदौली को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने, किसानों की बर्बाद फसलों का प्रशासनिक सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने और बारिश से हुए जान-माल के नुकसान की भरपाई की मांग की। उन्होंने सकलडीहा कस्बे समेत जिले के नालों से अतिक्रमण हटाकर उनकी सफाई और खुदाई कराने की मांग की, ताकि जलभराव से लोगों को राहत मिल सके।सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल मैदान में लंबे समय से जलभराव की समस्या का हवाला देते हुए वहां जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग भी की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी।वहीं, सैयदराजा थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर गांव में हैंडपंप मरम्मत के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आए पिंटू बिंद की मौत और घायलों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की गई। इसके अलावा विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से प्रभावित नेगुरा और मसौनी के किसानों को आसपास के किसानों के समान सर्किल रेट पर मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर मधु राय, रामानंद यादव ,रजनीकांत पाण्डेय, तौफीक खान, दया राम पटेल, मुनीर खान, राममूरत गुप्ता ,गंगा प्रसाद, नवीन पाण्डेय ,श्री कांत पाठक ,अमरदेव, इंद्रजीत मिश्रा ,असगर अली ,राकेश सिंह ,राम अवतार यादव, मुकेश, नंदन, विजय कुमार, संजय मिश्रा, राकेश सिंह, गुड्डू, गौरव मिश्रा ,शमशेर खान, संतोष चौबे सहित सैकड़ों कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles