Blog

चंदौली में गिट्टी लदी ट्रैक्टर नहर में पलटी,चालक की मौके पर मौत

चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवानी गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। गिट्टी लदी ट्रैक्टर बैक करते समय अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और चालक को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।मृतक की पहचान कमलेश यादव, निवासी फुल्ली, थाना सकलडीहा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button