Chandauli News:चंदौली पुलिस ने एक टाटा मैजिक से कुल 110 पेटी में 969.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार,बरामद अवैध अंग्रेज़ी शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 17 लाख-/रुपये।

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद मे शराब तस्करी व मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय गगनराज सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मुगलसराय पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि छित्तमपूर की तरफ से 01टाटा मैजिक वाहन से शराब की तस्करी करके बिहार ले जाया जा रहा है। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा ग्राम कुडेखुर्द जाने वाले रास्ते से 50 मीटर आगे छित्तमपुर वाली रोड पर चेकिंग के दौरान विपिन जायसवाल पुत्र ओमप्रकाश जायसवाल नि. मैनाताली थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब 37 वर्ष व दूसरा अभियुक्त अभिषेक यादव पुत्र स्व0 अशोक यादव निवासी ग्राम लिझरी अदलहाट, मिर्जापुर उम्र करीब 23 वर्ष के कब्जें से 01 टाटा मैजिक वाहन सं0 UP67AT2838 में 1.आफ्टर डार्क ब्लू कुल 56 पेटी, प्रत्येक पेटी में 48 पीस, 1 पीस की मात्रा 180 ML कुल 483.84 लीटर 2.रायल स्टेज कुल 44 पेटी प्रत्येक पेटी में 12 बोतल प्रत्येक बोतल की धारिता 750 ML कुल 396 लीटर 3.सिग्नेचर रेड एज बिस्की की 10 पेटी एक पेटी में कुल 12 बोतल प्रत्येक बोतल 750 ML कुल 90 लीटर अंग्रेजी शराब कुल 110 पेटी(कार्टून) में शराब 969.4 लीटर अवैध शराब की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना मुगलसराय पर मु0अ0सं0 277/2025 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह थाना मुगलसराय,उ0नि0 अजय कुमार चौकी प्रभारी रेलवे कालोनी,उ0नि0 संजय ओझा,हे0का0 अभिषेक दूबे,का0 अमित कुमार यादव,हे0का0 अभिषेक सिंह,हे0का0 सुरेन्द्र कुमार शामिल रहे।








