Blog

Chandauli News-आरपीएफ डीडीयू की सतर्कता से महिला यात्री का खोया ट्रॉली बैग सुरक्षित मिला

खबर यूपी के जनपद चन्दौली से है, जहाँ सुरक्षा नियंत्रण कक्ष डीडीयू से प्राप्त सूचना के आलोक में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर तैनात उप निरीक्षक विजय बहादुर राम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी संख्या 63293 को अटेंड किया गया। ट्रेन से एक ग्रे रंग का ट्रॉली बैग उतारकर उसे सुरक्षित रूप से रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर रखा गया तथा संबंधित महिला यात्री को इसकी सूचना दी गई।सूचना प्राप्त होने पर आज दिनांक 05/01/2025 को महिला यात्री सृष्टि सिंह, पुत्री संजीत सिंह, निवासी फ्लैट नंबर 101, शिव लीला अपार्टमेंट, रांची, झारखंड (पिन-834003) एक लिखित आवेदन के साथ रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू पर उपस्थित हुईं। आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत उनका ट्रॉली बैग सही-सलामत उन्हें सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।महिला यात्री द्वारा बैग की अनुमानित कीमत लगभग ₹6000 बताई गई तथा उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल की तत्परता एवं ईमानदारी के लिए आरपीएफ का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button