Chandauli News-फत्तेपुर कला में वांछित अभियुक्त के घर नोटिस चस्पा,गांव में कराई गई मुनादी

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर कला गांव में जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में लम्बे समय से वांछित चल रहे अभियुक्त आर्यन यादव उर्फ गोलू पुत्र मुकेश यादव उर्फ मिंटू के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 84 बीएनएसएस व 82 सीआरपीसी के तहत नोटिस चस्पा किया गया तथा पूरे गांव में मुनादी कराई गई।विदित हो कि जमीनी विवाद में हुई हत्या के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या–186/2025 अंतर्गत धारा 191(2), 191(3), 3(5), 109, 103(1) के तहत मामला पंजीकृत किया था। मामले में नामित अभियुक्त आर्यन यादव पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियुक्त के लगातार गैरहाजिर रहने पर न्यायालय की ओर से 84 बीएनएसएस व 82 सीआरपीसी की आदेशिका जारी की गई। आदेश के अनुपालन में कोतवाल संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ फत्तेपुर कला पहुंचे, जहां उन्होंने अभियुक्त के निजी आवास सहित गांव के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नोटिस चस्पा किया।इसके साथ ही विधि अनुसार मुनादी कराई गई और डुगडुगी पिटवाई गई, जिससे गांव के लोगों को न्यायालय के आदेश की जानकारी दी जा सके।



