Blog

चंदौली में जनपद स्तरीय पल्स पोलियो जागरूकता रैली को डीएम-एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

चंदौली में जनपद स्तरीय पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर चंदौली से प्रारंभ हुई, जिसे जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आमजन से अपील की कि पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाई जाए, ताकि जनपद को पूर्ण रूप से पोलियो मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक /आदित्य लांग्हे ने कहा कि जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग इस अभियान की सफलता के लिए आवश्यक है।जागरूकता रैली में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं अन्य स्टाफ शामिल रहे। रैली के माध्यम से आमजन को पल्स पोलियो अभियान में सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button