Blog

Chandauli News-डायल 112 व यूपी पुलिस सेवाओं का जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार,नुक्कड़ नाटक से किया गया जागरूक

चंदौली में डायल 112 व यूपी पुलिस की आपात सेवाओं को लेकर जिले में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में सदर मुख्यालय स्थित सकलडीहा रोड पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां नुक्कड़ नाटक और एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को आपात सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान आपात हालात का सजीव मंचन कर यह समझाया गया कि किसी भी संकट की स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि तुरंत पुलिस को सूचना देनी चाहिए। “डर छोड़ें, तुरंत पुलिस को सूचना दें” का संदेश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।इस अभियान का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना विकसित करना और पुलिस सेवाओं के प्रति विश्वास बढ़ाना रहा। विशेष रूप से महिला सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं जैसे संवेदनशील विषयों पर फोकस करते हुए यह बताया गया कि आपात स्थिति में डायल 112 किस प्रकार त्वरित सहायता प्रदान करता है।जागरूकता कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आमजन ने यूपी पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे बेहद उपयोगी और जनहितकारी बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button