Blog
Chandauli News-दिघवट गांव में गली निर्माण में हंगामा,मनबढो ने इंटरलॉकिंग उखाड़ी,वीडियो वायरल

चंदौली के सकलडीहा ब्लॉक क्षेत्र के दिघवट गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे सरकारी गली और रास्ता निर्माण के दौरान कुछ मनबढ़ों ने उत्पात मचाया। आरोप है कि निर्माण कार्य में लगाई जा रही इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ी गईं, जिससे काम ठप हो गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत निधि से चल रहे सड़क निर्माण कार्य में दबंगों ने मजदूरों को धमकाया और ईंटें फेंक दीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि दोषियों के खिलाफ कदम नहीं उठाए गए तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।



