Blog

Varanasi news-ठंड में मानवता की मिसाल बनी काशी फिल्म संस्था,गरीबों में कंबल व गर्म चाय का वितरण

वाराणसी।ठंड के इस कठिन मौसम में काशी फिल्म संस्था द्वारा मानवता और सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। संस्था बीते लगातार तीन रातों से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गरीबों, असहायों एवं वंचित वर्ग के लोगों के बीच कंबल और गर्म चाय का वितरण कर रही है।इस सेवा अभियान का नेतृत्व काशी फिल्म संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव कर रहे हैं। उनके साथ संस्था के सदस्य एस.के. सिंह, अनूप गुप्ता, तुषार केसरवानी, अनुज मौर्या, अमित राज, सोनू एवं निक्की पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कार्य में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने कहा,“जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मान के साथ जीवन नहीं जी पाता, तब तक हमारी जिम्मेदारी खत्म नहीं होती। काशी फिल्म संस्था केवल कला की ही नहीं, बल्कि सेवा और संवेदना की भी संस्था है।”सेवा कार्य के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि जरूरतमंदों को सम्मान के साथ सहायता प्रदान की जाए। ठंडी रातों में कंबल और गर्म चाय पाकर लोगों के चेहरों पर संतोष और राहत साफ दिखाई दी।काशी फिल्म संस्था द्वारा संचालित यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button