Chandauli News-डीडीयू जंक्शन पर चेकिंग के दौरान 8 नाबालिग बच्चे बरामद,आरपीएफ व चाइल्ड लाइन की संयुक्त कार्रवाई

चंदौली-आरपीएफ डीडीयू, बचपन बचाओ आंदोलन एवं चाइल्ड हेल्प डेस्क की संयुक्त टीम द्वारा प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ डीडीयू प्रदीप कुमार रावत के नेतृत्व में ऑपरेशन आहट / ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत डीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 08 पर समय 09:20 बजे गाड़ी संख्या 12987 अप अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस के सामान्य कोच में 08 नाबालिग बच्चे यात्रारत पाए गए। संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर नाबालिग बच्चों ने अपना नाम व पता इस प्रकार बताया—अजीत कुमार (उम्र 15 वर्ष), थाना चैनपुर, जिला कैमूर, बिहार,घुरहू कुमार (उम्र 16 वर्ष), थाना चैनपुर, जिला कैमूर, बिहार,सोनू कुमार (उम्र 14 वर्ष), थाना चेनारी, जिला रोहतास, बिहार,रंजीत कुमार (उम्र 13 वर्ष), थाना चैनपुर, जिला कैमूर, बिहार,पलटू कुमार (उम्र 15 वर्ष), थाना चैनपुर, जिला कैमूर, बिहार,मंटू (उम्र 16 वर्ष), थाना चैनपुर, जिला कैमूर, बिहार,मंजूर आलम कोयल (उम्र 14 वर्ष), जिला साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल,सुहान मौला (उम्र 15 वर्ष), जिला साउथ 24 परगना, पश्चिम बंगाल के निवासी हैं।
पूछताछ के दौरान क्रम संख्या 1 से 6 तक के नाबालिग बच्चों ने बताया कि वे सभी आपस में योजना बनाकर बिना परिजनों को बताए काम करने के उद्देश्य से जयपुर जा रहे थे। वहीं क्रम संख्या 7 एवं 8 के दोनों नाबालिग बच्चों ने बताया कि वे घर में किसी बात को लेकर नाराज होकर बिना बताए अजमेर काम करने जा रहे थे।सभी नाबालिग बच्चों को ट्रेन से उतारकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू लाया गया, जहां चाइल्ड लाइन डीडीयू के स्टाफ की उपस्थिति में उनकी काउंसलिंग कराई गई। तत्पश्चात सभी नाबालिग बच्चों के परिजनों को उचित माध्यम से सूचना दी गई।अग्रिम कार्यवाही हेतु सभी नाबालिग लड़कों को चाइल्ड लाइन डीडीयू के ऑन ड्यूटी स्टाफ को सुरक्षित सुपुर्द किया गया, ताकि उन्हें उनके परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।इस अभियान में आरपीएफ टीम से उप निरीक्षक अर्चना मीणा, अश्वनी कुमार, सहायक उप निरीक्षक शाहिद खान, सतीश सिंह, आरक्षी अशोक यादव, बचपन बचाओ आंदोलन टीम से सहायक परियोजना अधिकारी चंदा गुप्ता तथा चाइल्ड हेल्प डेस्क टीम से सीमा यादव सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।




