चंदौली

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूर्व विधायक ने दी श्रद्धांजलि, आजादी की लड़ाई में रहा मजबूत योगदान।

चंदौली- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक गंजी प्रसाद की पुण्यतिथि शुक्रवार को बौरी स्थित पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के आवास पर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू समेत कई राजनैतिक हस्तियों ने स्व गंजी प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।साथ ही उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय गंजी प्रसाद ने जनता के हित में कई ऐतिहासिक कार्य किए। उनके कार्य आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने देश व समाज के लिए जो योगदान दिया उसे सदैव याद रखा जाएगा। कहा कि वह एक उम्दा राजनेता भी रहे। जिन्होंने अपने नेतृत्व क्षमता का परिचय देते हुए मुगलसराय से निर्दल उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर इसका प्रमाण भी दिया। स्वर्गीय गंजी प्रसाद ने कभी अपने आदर्श व उसूलों से समझौता नहीं किया, और जीवन पर्यंत समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया। आज वे हम सभी के बीच नही है लेकिन उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं।

पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि स्वर्गीय गंजी प्रसाद ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में देश की आजादी की मजबूत लड़ाई लड़ी, उन्होंने देश की सेवा करने का काम किया था। इसके साथ ही मुगलसराय में जनता के हित व दुख दर्द में शामिल होकर लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया। आज हम सभी उनके पदचिह्नों पर चलकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज के युवाओं को उनके व्यक्तित्व से प्रेरित होकर देश व समाज हित में कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button