प्रशासन ने 30 हेक्टेयर वन भूमि से हटाया अवैध कब्जा



नौगढ़। भैसोड़ा कंपार्टमेंट संख्या-14, ग्राम भरदुआ की सरकारी वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बुधवार को प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त अभियान चलाकर के करीब 30 हेक्टेयर वन भूमि मे रोपे गये धान और मिर्च के पौधों को रोटावेटर चलाकर नष्ट करा दिया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमणकारियों ने टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वनकर्मियों के साथ ही यस डी यम के सुरक्षा गार्ड को चोटे आई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल भी मौके पर पहुंच गये।
अभियान में तहसील नौगढ के राजस्व कर्मी नौगढ़, चकरघट्टा समेत कई थानों की पुलिस के साथ नौगढ़, चंद्रप्रभा और मझगांई रेंज की वन टीमें शामिल रहीं। उपजिलाधिकारी अमरचंद वर्मा, सीओ आपरेशन देवेंद्र कुमार  तहसीलदार राहुल सिंह की मौजूदगी में चार जेसीबी मशीनों से सुरक्षा खाई खुदवाकर वन भूमि को वन विभाग ने कब्जे में लिया। वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी अमित श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग को इस बारे मे जानकारी दिया था।  जिलाधिकारी के निर्देश पर संयुक्त अभियान चलाकर बेदखली की कार्रवाई की गई। भूमि मंे जलभराव होने से टेंच व गड्ढों की खुदाई नहीं हो सकी। 04 जेसीबी मशीनों को लगा करके सुरक्षा खाई खोदवा करके भूमि को वन विभाग ने कब्जे में लेकर के निगरानी बढा दिया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ लोगों ने टीम पर पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वन दरोगा प्रशांत, वनरक्षक मुलायम, भोला और प्रमोद व एसडीएम के सुरक्षा ड्यूटी मे तैनात होमगार्ड मोहन यादव सहित दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी मंजू को चोटे आई है। डीएफओ बी. शिवशंकर ने कहा कि सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने अथवा वनकर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम अमरचंद वर्मा ने बताया कि हमला करने वालों के खिलाफ शांति भंग, सरकारी कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *