बारिश से खपरैलनुमा कच्चा मकान गिरा, बाल-बाल बचे गृहस्वामी


कमालपुर। दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते कमालपुर कस्बा निवासी तसउवर अली का खपरैलनुमा कच्चा रिहायशी मकान देर रात अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय गृहस्वामी अपने परिजनों के साथ घर में सो रहे थे। संयोग अच्छा रहा कि मकान गिरने से परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। हालांकि, मलबे में दबने से गृहस्थी का अधिकांश सामान बर्बाद हो गया।
तसउवर अली पेंटर का काम कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान में नमी बढ़ गई थी। देर रात अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गृहस्वामी के साथ मिलकर मलबा हटाने का काम शुरू किया।
मलबे में घर का सामान दब गया था। गृहस्वामी ने पड़ोसियों की मदद से घर के अंदर बंधी करीब आधा दर्जन बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं, 10 किलो दाल, चारपाई, टेबुल पंखा, मेज, कुर्सी समेत गृहस्थी का अन्य सामान दबकर खराब हो गया। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल रविशंकर राय मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कच्चे मकान का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने घटना की रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित गरीब परिवार को नियमानुसार अहेतुक सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा आवास की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि परिवार को बारिश के दौरान खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles