चंदौली में पुलिस का सख्त अभियान,यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

रिपोर्ट- श्यामबिहारी सिंह
खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र की नई बाजार चौकी इंचार्ज ने अपने हमराहियों के साथ मिलकर बिना हेलमेट, तीन सवारी तथा संदिग्ध दस्तावेजों वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग कर चालान की कार्रवाई की।यह अभियान प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर चलाया गया। पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।




