Blog

Chandauli News-अपर मुख्य सचिव द्वारा गौशाला एवं गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव (पशुधन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य विभाग) मुकेश कुमार मेश्राम द्वारा पीडीडीयू नगर तहसील स्थित ग्राम एकौनी में गौशाला एवं बायोगैस प्लांट का भ्रमण किया गया तथा विकास खण्ड नियामताबाद के ग्राम पंचायत कठौरी स्थित वृहद गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया गया।भ्रमण के दौरान उन्होंने किसान चन्द्र प्रकाश द्वारा संचालित बड़े पैमाने की गौशाला का अवलोकन किया, जहाँ लगभग 200 गायों का पालन किया जा रहा है। उन्होंने दूध उत्पादन एवं उसकी बिक्री से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की।किसान द्वारा गौशाला परिसर में स्थापित बायोगैस प्लांट से 120 घरों तक पाइपलाइन के माध्यम से गैस आपूर्ति की व्यवस्था को देखकर अपर मुख्य सचिव ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस कार्य को और बड़े स्तर पर विस्तारित करने, अधिक लोगों को जोड़ने तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। बातचीत के दौरान युवा उद्यमी ने बताया कि पाइपलाइन गैस आपूर्ति से ग्रामीणों को लगभग ₹500 प्रतिमाह में गैस उपलब्ध हो जाती है, जो एलपीजी सिलेंडर की तुलना में लगभग आधी लागत है।गौशाला निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देश अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने कठौरी स्थित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में संरक्षित गौवंशों का जियो-टैगिंग अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा छुट्टा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में रखा जाए और उनका भी जियो-टैगिंग सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने प्रत्येक गौशाला में भूसा, हरा चारा, चोकर आदि की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी को देखते हुए पशुओं के लिए पर्याप्त पानी की व्यवस्था करने तथा उन्हें लू से बचाने हेतु उचित प्रबंध करने पर भी जोर दिया।पशुओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देशक्षअपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि बीमार एवं कमजोर पशुओं का तत्काल उपचार कराया जाए तथा समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण हेतु कैम्प आयोजित किए जाएं। सभी गौ आश्रय स्थलों पर पशु आहार, जियो-टैगिंग, मूवमेंट रजिस्टर एवं टीकाकरण से संबंधित अभिलेखों का समुचित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने गोचर भूमि पर हरे चारे की व्यवस्था करने तथा छायादार वृक्ष लगाने के भी निर्देश दिए।नियमित निरीक्षण हेतु रोस्टर बनाने के निर्देश जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि गौ आश्रय स्थलों के नियमित निरीक्षण हेतु रोस्टर तैयार किया जाए और अधिकारी उसी के अनुसार निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है, तो उसे तत्काल दूर किया जाए।उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी गौ संरक्षण के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं, अतः सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी पीडीडीयू नगर, पशु चिकित्साधिकारी, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button