Blog

Chandauli News-24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता:3 नाबालिग बच्चे सकुशल बरामद

चंदौली थाना मुगलसराय पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर गुमशुदा तीन नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में की गई।घटना 14 अप्रैल 2026 की है, जब नवाब अली निवासी कंकडहिया नई बस्ती ने सूचना दी कि उनकी नाबालिग पुत्री तथा रिश्तेदार के दो अन्य बच्चे 13 अप्रैल को स्कूल जाने के बाद घर वापस नहीं लौटे। सूचना मिलते ही थाना मुगलसराय में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन गाजीपुर के मिश्र बाजार क्षेत्र में ट्रेस की। इसके बाद टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कपूर नगर से तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि बालिका पारिवारिक विवाद से परेशान होकर घर छोड़कर गई थी और अन्य दोनों बच्चे स्वेच्छा से उसके साथ चले गए थे। जांच में किसी भी प्रकार के अपहरण या आपराधिक घटना से इनकार हुआ।पुलिस ने अभिभावकों को कड़ी चेतावनी दी है तथा बच्चों की सुरक्षा हेतु बीट पुलिस को नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button