खबर यूपी के जनपद चंदौली से है, जहां अपर जिला जज प्रथम अशोक कुमार 31 अक्टूबर 2026 को अपनी न्यायिक सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त होने पर अधिवक्ताओं द्वारा चैंबर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ता बंधुओं ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके सुखमय, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।समारोह में मौजूद अधिवक्ताओं ने अशोक कुमार के साथ बिताए गए कार्यकाल और अनुभवों को साझा किया। साथ ही उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन की एक नई शुरुआत है।इस अवसर पर अशफाक अहमद एडवोकेट, संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट, पूर्व महामंत्री सिविल बार एसोसिएशन ,भोला तिवारी, अमित यादव, तौसीफ, धनंजय श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश सिंह एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता बंधु उपस्थित रहे।
