चंदौली। दीपावली और धनतेरस के अवसर पर किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक का तोहफा देते हुए न्यू हॉलैंड कंपनी ने चंदौली में अपना नया 50 एचपी ट्रैक्टर **3600-2 सुपर टीएक्स** लॉन्च किया। ट्रैक्टर किंग्स में आयोजित ग्राहक मिलन समारोह में नए मॉडल की खूबियों के साथ किसानों के लिए विशेष त्योहारी ऑफर्स की जानकारी दी गई।कार्यक्रम में न्यू हॉलैंड के फील्ड मार्केटिंग मैनेजर संतोष झा ने बताया कि कंपनी किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आकर्षक योजनाएं लेकर आई है। इसके तहत ट्रैक्टर की खरीद पर एक साल की फ्री सर्विस और मात्र 3.99 प्रतिशत ब्याज दर पर फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के माध्यम से किसानों की कृषि एवं व्यावसायिक उत्पादकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं, ट्रैक्टर किंग्स के डीलर धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डब्लू सिंह ने बताया कि वह पिछले 19 वर्षों से एग्रीकल्चर सेक्टर में सक्रिय रहकर चंदौली के किसानों की सेवा कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल ट्रैक्टर की बिक्री करना नहीं, बल्कि किसानों को बेहतर कृषि उपकरण, आधुनिक तकनीक और बिक्री के बाद भी भरोसेमंद सर्विस उपलब्ध कराना है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय किसानों के विश्वास, स्नेह और समर्पित टीम को देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में गुणवत्तापूर्ण उत्पाद और बेहतर ग्राहक सेवा ही उनकी प्राथमिकता है।कार्यक्रम में किसानों को नए ट्रैक्टर की खूबियों, आधुनिक तकनीक और विशेष फाइनेंस योजनाओं की जानकारी दी गई। त्योहारी सीजन में कंपनी की यह पहल किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह डब्लू, जन्मेजय सिंह,शशिकांत राय ,मनु सिंह, अनिल सिंह, सूबेदार सिंह, छन्नू सिंह, इत्यादि किसान मौजूद रहे
चंदौली में किसानों के लिए खुशखबरी,न्यू हॉलैंड के नए ट्रैक्टर पर कम ब्याज दर और फ्री सर्विस का ऑफर
