चंदौली। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक रविवार को सदर विकास खंड के बिसौरी ग्राम स्थित गणपति स्कूल में आयोजित की गई। राष्ट्रीय मंत्री रघुवीर प्रताप सिंह और प्रदेश मंत्री बच्चा शुक्ला की देखरेख में संगठन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें शिवाजी सिंह को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं ऋषिकेश उर्फ राजन सिंह को जिला महामंत्री, संतोष सिंह को जिला उपाध्यक्ष, पंकज सिंह और हर्षिता तिवारी को संगठन मंत्री तथा अजय सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा संधारी यादव, गोविंद दुबे और मनीष कुमार को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। वहीं रुद्रप्रताप और प्रदीप को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवाजी सिंह ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन को मजबूत बनाने और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे।कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रभारी मिथुन चंद्र डे, क्षेत्रीय अध्यक्ष विपिन चंद्र पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वंदना सिंह, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतिमा पाल, मंडल उपाध्यक्ष रितू चंद्र डे, मंडल मंत्री रजनी देशाई, महानगर अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, जितेंद्र पटेल और महानगर मंत्री कृष्णा जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
चंदौली में विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी गठित,शिवाजी सिंह बने जिलाध्यक्ष…
