चंदौली
चंदौली जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ नवीन मंडी में संरक्षित ईवीएम मशीनों का किया निरीक्षण।

खबर यूपी के जनपद चंदौली से है लोकसभा सामान्य निर्वाचन- 2024 की तैयारियों के दृष्टिगत जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी. फुंडे एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी अभय कुमार पाण्डेय द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी के साथ नवीन मंडी में स्ट्रांग रूम को खोल कर देखा गया।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में प्राप्त ईवीएम मशीनों को विधानसभा वार सॉर्ट कर के लगाया जायेगा फिर स्कैन करके अपलोड कर दिया जाएगा तब माना जाएगा की प्रथम रेण्डमाईजेशन की कार्यवाही पूर्ण हो गई। यहां पर कर्मचारियों के लिए खान-पान,छाया,पर्याप्त पुलिस बल सहित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सभी राजनीतिक पार्टी अपने प्रतिनिधि को बैठा कर उसकी फोटो, विडियो ग्राफी करा सकते है।

