द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने मृत्युंजय सिंह को सौंपी चंदौली जिलाध्यक्ष की कमान,आनंद सिंह बने जिला संरक्षक पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए संगठन चला रहा देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान..

चंदौली। पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय संगठन ‘द जर्नलिस्ट एसोसिएशन’ ने चंदौली में संगठनात्मक विस्तार करते हुए अनुभवी पत्रकार मृत्युंजय सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं वरिष्ठ पत्रकार आनंद सिंह को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश डी. यादव ने यह मनोनयन किया।सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विनय कुमार वर्मा ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह को अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया और संगठन की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विश्वास जताया कि मृत्युंजय सिंह के नेतृत्व में जिले के पत्रकारों को एक मजबूत और प्रभावशाली मंच मिलेगा।डॉ. वर्मा ने कहा कि संगठन देश के लगभग सभी राज्यों में सक्रिय है और पत्रकारों के संवैधानिक अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए संघर्ष कर रहा है। वर्तमान में संगठन की ओर से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू कराने के लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर देश के अन्य राज्यों में भी प्रभावी पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए, ताकि पत्रकार निर्भीक और निष्पक्ष होकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकें।नवनियुक्त जिला संरक्षक आनंद सिंह ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। संगठित प्रयासों से ही पत्रकारों की समस्याओं और चुनौतियों का समाधान संभव है।वहीं जिलाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे। जिले के सभी वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों को एक मंच पर लाना तथा उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही वरिष्ठ पत्रकारों से विचार-विमर्श कर सक्रिय जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles