Blog

टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ भड़का शिक्षक आक्रोश,चंदौली की सड़कों पर मशाल जुलूस

चंदौली: चंदौली में टीईटी (Teacher Eligibility Test) की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने मशाल जुलूस निकालते हुए बीएसए कार्यालय से नगर क्षेत्र तक मार्च किया। पूरे रास्ते सरकार के खिलाफ तीखी नारेबाजी की गई, जिससे माहौल काफी गरम रहा।शिक्षकों का कहना है कि टीईटी अनिवार्यता उनके हितों के खिलाफ है और इससे हजारों शिक्षकों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई और सरकार से तुरंत निर्णय वापस लेने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही, आने वाले दिनों में लखनऊ और दिल्ली में सदन घेराव की तैयारी भी की जा रही है।इस दौरान आनंद कुमार मिश्रा उर्फ डंडा गुरु ने कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अधिकारों की है और इसे किसी भी कीमत पर जारी रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button