Blog

Chandauli News-बाबा साहब अंबेडकर जयंती पर रीता चिरई का सम्मान एवं प्रेरणादायी संबोधन


चंदौली में दिनांक 14 अप्रैल को महुअरिया मड़ई गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाजवादी अंबेडकर वाहिनी की जिला अध्यक्ष रीता चिरई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बाबा साहब को शत्-शत् नमन करते हुए उनके विचारों और सिद्धांतों को ग्रामीणों के बीच सरल भाषा में समझाया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व पर विशेष जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में गांव की महिलाओं और पुरुषों द्वारा मंच पर रीता चिरई को अंगवस्त्र एवं फूल मालाओं से सम्मानित किया गया। ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह एवं बीडीसी गुप्ता जी ने भी उन्हें सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की।इसी क्रम में अमिलाई गांव में भी अंबेडकर जयंती मनाई गई, जहां रीता चिरई ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज सिंह काका के साथ केक काटकर बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने वहां भी बाबा साहब के विचारों को साझा करते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button