पांच मुकदमों में नामजद मनबढ़ अपराधी जिला बदर,चंदौली पुलिस की कार्रवाई..

चंदौली। जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर सैयदराजा थाना क्षेत्र के एक मनबढ़ अपराधी के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, अभिषेक सिंह उर्फ गोलू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम मैढ़ी, चौकी धरौली, थाना सैयदराजा के खिलाफ उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(1) के तहत जिला बदर की कार्रवाई की गई है।पुलिस के मुताबिक अभिषेक सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 से 2024 के बीच मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को देखते हुए उसके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।जिला बदर की कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी पर पैनी नजर बनाए हुए है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले सक्रिय अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles