नई दिल्ली। देश की राजधानी के अति महत्वपूर्ण कनॉट प्लेस क्षेत्र में शुक्रवार को वर्ल्ड स्टार मैन पावर रिक्रूटमेंट सर्विसेज एवं हायर गो प्रा. लि. के कॉर्पोरेट एवं शाखा कार्यालय का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार से रोल मॉडल अवॉर्ड से सम्मानित राकेश यादव रौशन ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।इस अवसर पर कंपनी के निदेशक संतोष कुमार और विक्की शर्मा ने बताया कि संस्था को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से लाइसेंस प्राप्त है। कार्यालय के माध्यम से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सहयोग किया जाएगा।निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि दिल्ली में शुरू किया गया यह उनका शाखा कार्यालय है, जबकि कंपनी का मुख्य कार्यालय पहले से ही मुंबई में संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश कर रहे युवा इस कार्यालय के माध्यम से विभिन्न अवसरों की जानकारी प्राप्त कर अपने करियर को नई दिशा दे सकते हैं।
