चंदौली। राइजिंग सन वर्ल्ड स्कूल में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने गीत, संगीत और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्ता को जीवंत कर दिया।रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने छठ पूजा के पारंपरिक गीतों और नृत्य के जरिए भगवान सूर्य की उपासना तथा छठी मैया के प्रति श्रद्धा और भक्ति की सुंदर झलक प्रस्तुत की। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरा विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और लोक आस्था से जोड़ना तथा नई पीढ़ी में सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान विकसित करना रहा।इस अवसर पर प्रबंध निदेशक, डायरेक्टर परवीन रुस्तम, वाइस चेयरमैन शाह आलम, प्रधानाचार्या विभा सिंह एवं उपप्रधानाचार्य मुकेश कुमार सिंह सहित शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास करना ही विद्यालय का प्रमुख उद्देश्य है। इस अवसर पर सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी गईं।
