कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती,माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…

चंदौली। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती शनिवार, 14 नवंबर 2026 को चंद्रा त्रिपाठी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का बच्चों के प्रति विशेष लगाव था, जिसके कारण उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहा जाता था। उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। देश की आजादी के बाद बदहाल परिस्थितियों से जूझ रहे भारत को विकास की राह पर आगे बढ़ाने में नेहरू जी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने बड़े-बड़े संस्थानों की स्थापना कर देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। कृषि को बढ़ावा देने के साथ ही शिक्षा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और धर्मनिरपेक्षता को मजबूत बनाने में भी अहम भूमिका निभाई।कार्यक्रम की अध्यक्षता रामानंद सिंह यादव ने की, जबकि संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।इस दौरान मधु राय, मुनीर खान, राम मूरत गुप्ता, कुलदीप वर्मा, असगर अली, बदरूद दूजा अंसारी, दिलीप यादव, चंद्रवंश यादव, प्रेमचंद गुप्ता, जोगिंदर सिंह, राकेश सिंह, रामावतार यादव, मदनलाल, सैयद अंसारी, विजय कुमार, संजय मिश्रा, शमशेर अली, अमरदेव राम और गोविंद यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles