चंदौली में खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत, सूर्य उपासना में लीन हुए श्रद्धालुचंदौली। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। शनिवार को छठ व्रतियों ने विधि-विधान और पूरी श्रद्धा के साथ खरना का अनुष्ठान किया। शाम को भगवान सूर्य और छठी मइया की पूजा-अर्चना के बाद गुड़ की खीर, रोटी और मौसमी फलों का भोग लगाया गया। व्रतियों ने खरना का प्रसाद ग्रहण कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू हो गया। इस दौरान व्रती अन्न और जल का पूरी तरह त्याग करेंगे। छठ महापर्व को लेकर घरों में साफ-सफाई और पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ सूर्य उपासना और छठी मइया की आराधना में जुटे हुए हैं।
चंदौली में खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत, सूर्य उपासना में लीन हुए श्रद्धालु..
