एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा,पिकअप चालक की दर्दनाक मौत,रेस्क्यू कर निकाला गया,खलासी घायल..

चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-19 पर जसौली के समीप रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सैयदराजा की तरफ से सूरन लादकर चंदौली की ओर जा रही पिकअप में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। एनएचएआई की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक के शव को बाहर निकाला। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles