चंदौली। बरहनी ब्लॉक क्षेत्र के खेदाई नारायणपुर गांव में मां काली के श्रृंगार समारोह का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर मां काली का भव्य श्रृंगार कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की।समारोह के दौरान भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल बना रहा।यह धार्मिक आयोजन ग्राम प्रधान शैलेंद्र यादव और ग्रामीणों के सहयोग से संपन्न हुआ। ग्राम प्रधान ने बताया कि मंदिर में गांव की महिलाएं, बालिकाएं और अन्य ग्रामीण नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में चबूतरे सहित कई आवश्यक कार्य कराए गए हैं, ताकि दर्शन-पूजन के लिए आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया और मां काली के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
खेदाई नारायणपुर में मां काली का भव्य श्रृंगार,भंडारे में उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु…
